उत्तर प्रदेश

पड़ोस के युवक ने युवती को झांसा देकर किया बलात्कार , शादी से किया इनकार फिर …..

उत्तर प्रदेश न्यूज़ धमाका : बरेली में पड़ोसी युवक ने युवती से शादी का झांसा देकर तीन माह तक दुष्कर्म किया। जब लड़की ने शादी से किया इनकार तो घर पहुंच गई युवती कही तो युवक ने इंकार कर दिया। फिर तो युवती युवक के घर पहुंच गई।

जमकर हंगामा हुआ। युवक और उसके परिवार के लोग शादी के लिए तैयार नहीं हुए। युवती से मारपीट भी की गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। आरोपी पक्ष घर से फरार हो गए। पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी युवक और उसके परिवार के खिलाफ दुष्कर्म आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

पुलिस के मुताबिक, भोजीपुरा इलाके के एक गांव का मामला है। अंबरपुर गांव निवासी आसिफ खां ने अपने पड़ोसी गांव की एक युवती को प्रेम जाल में फंसाया। उसे अपने साथ तीन महीने रखा। शादी का झांसा देकर तीन महीने शारीरिक संबंध बनाए। युवती का कहना है, वह अपना ई-श्रम कार्ड बनवाने जनसेवा केंद्र पर गई थी।

वहां उसने अपना मोबाइल नम्बर कार्ड में लिंक करने को बताया। वहां खड़े आसिफ खां ने उसका नंबर नोट कर लिया। इसके बाद दोनों फोन पर बातें करने लगे। एक-दूसरे से मोहब्बत हो गई।

आरोप है, तीन महीने की दोस्ती में आसिफ खां ने उसे शादी का झांसा देकर तीन महीने तक शारीरिक संबंध बनाए। आरोप, जब निकाह करने की बात कही तो लड़के ने साफ इंकार कर दिया। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी भी हुई।

मंगलवार को सुबह-सुबह युवती आसिफ के घर पहुंच गई। आसिफ और परिवार वालों ने मारपीट की। युवती ने पुलिस को 112 नंबर डायल करके बुला लिया। तभी आरोपी आसिफ फरार हो गया। पुलिस युवती को थाने ले गई। पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी आसिफ, रियाजुद्दीन, छोटी, साजिद, खालिद अकील अहमद, मिश्रयार खां, जरीना व नन्हें के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!