उत्तर प्रदेश

इनामी बदमाश को मारा गया एनकाउंटर में

गाजियाबाद,न्यूज़ धमाका :- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शुक्रवार की देर रात मुठभेड़ की दो अलग-अलग घटनाओं में दो इनामी बदमाश मारे गए. मुठभेड़ की इन घटनाओं में मारे गए बदमाशों के नाम राकेश और बिल्लू उर्फ अवनीश बताए जा रहे हैं. दोनों ही बदमाश गौतमबुद्ध नगर जिले के बादलपुर थाना क्षेत्र के गांव दुजाना के निवासी बताए जा रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ की पहली घटना गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम और दूसरी इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में हुई. बताया जाता है कि पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मधुबन बापूधाम थाने की पुलिस ने जाल बिछाकर बदमाश राकेश की घेराबंदी कर दी.

पुलिस से घिरे राकेश ने सरेंडर करने के लिए कहने पर फायर झोंक दिया. पुलिस की जवाबी फायरिंग में राकेश मारा गया. राकेश गौतमबुद्ध नगर जिले के बादलपुर थाना क्षेत्र के दुजाना गांव का निवासी था. राकेश पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था. कई जघन्य वारदात में वांछित था. पुलिस को कई मामलों में राकेश की तलाश थी. मुठभेड़ की दूसरी घटना इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में हुई.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!