
रायपुर न्यूज़ धमाका /// भाजपा के आरटीआई प्रकोष्ठ के पदाधिकारी पर गोबर फेंकने का मामला सामने आया है। जिसके बाद गोबर फेंकने वाले आरोपियों के खिलाफ बीजेपी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। बताया जा रहा है 2 अज्ञात युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया है।घटना के बाद से बीजेपी काफी आक्रोशित है और शिकायत सरस्वती नगर थाने पहुंची। मामले में शिकायत दर्ज कर बीजेपी ने आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी की मांग की है। आरटीआई सेल के जयराम दुबे प्रदेश मीडिया प्रभारी है। बीजेपी की शिकायत पर सरस्वती नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई की बात की है

