रायपुरछत्तीसगढ

किसानो ने नवा रायपुर में हजारों की तादाद ने दिखाई ताकत, किसान बेटियों ने की आंदोलन की अगुवाई

रायपुर न्यूज़ धमाका /// दिल्ली की तर्ज पर आज नवा रायपुर में भी गणतंत्र दिवस के दिन ट्रैक्टर रैली निकाली गई. किसानों ने हजारों की तादाद में ताकत दिखाई. किसान बेटियों ने आंदोलन की अगुवाई की. पूरा नवा रायपुर जय जवान जय किसान के नारों से गूंज उठा.

गणतंत्र दिवस के मौके पर ही सैकड़ों की संख्या में किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकालकर सरकार का विरोध किया. ट्रैक्टर रैली निकालकर किसानों ने राज्य सरकार को संदेश दिया है कि ये विरोध अभी लंबा चलेगा.

भू-अर्जन की मांग को लेकर राजधानी रायपुर के नवा रायपुर के 27 गांवों के किसान बीते 3 जनवरी से नवा रायपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय के भीतर ही पंडाल लगाकर आंदोलन कर रहे हैं. 26 जनवरी के मौके पर जहां एक ओर पूरा देश गणतंत्र दिवस मना रहा है.

वहीं प्रभावित किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकालकर सरकार का विरोध जताया. ट्रैक्टर मार्च का ऐलान तीन दिन पहले किया गया था. ऐलान के अनुसार 26 जनवरी की सुबह से ही किसान और उनके परिवार के सदस्य नवा रायपुर में जुटने लगे और दोपहर होते-होते सैकड़ों की संख्या में किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकाला.

बीते दिनों नवा रायपुर प्रभावित किसानों की मांगों के संबंध में सरकार की ओर से मंत्री और अधिकारियों के बैठक रखी गई थी. जिसमें किसान प्रतिनिधियों को भी बुलाया गया था. बैठक में किसानों की ओर से कोई भी प्रतिनिधि शामिल नहीं हुआ.

जिसके बाद सरकार की ओर से बयान जारी किया गया कि आने वाले दिनों में फिर से बैठक होगी. नवा रायपुर में आंदोलन कर रहे किसानों में प्रमुख मांगों में भू-अर्जन के बदले भूखंड देने के आश्वासन को तत्काल पूरा किया जाए. वार्षिक राशि का भुगतान एकमुश्त किया जाए. नवा रायपुर में प्रभावित किसानों के परिवार को नौकरी दी जाए.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!