रायपुरछत्तीसगढ

ये शुरुआत हैं मैंने पहले ही कहा था छापा पड़ेगा :-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में आज आयकर विभाग ने दबिश दी है. रायपुर, बीरगांव, रायगढ़ और खरसिया में IT की रेड चल रही है. कई कारोबारियों के ठिकानों पर टीम जांच कर रही है. इसे लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि ये शुरुआत हैं. मैंने पहले ही कहा था छापा पड़ेगा.

अभी IT आया है, अब पीछे-पीछे ED भी आएगा. बता दें कि आयकर विभाग ने प्रदेश के कई कारोबारियों और उनके CA के ठिकानों पर रेड मारी है. जिसमें शराब कारोबारी अमोलक सिंह भाटिया के ठिकानों पर रेड चल रही है. वहीं लाविस्टा रामदास अग्रवाल, पुत्र सुनील और अनिल की स्टील एंड पावर फैक्ट्री और घर में आईटी ने दबिश दी है.

साथ ही आरके गुप्ता के ऐश्वर्या किंगडम स्थित ठिकाने पर रेड जारी है. इसके अलावा नटवर रतेरिया रायगढ़ और मुकेश अग्रवाल खरसिया के यहां भी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की कार्रवाई जारी है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!