रायपुरआरंगछत्तीसगढ

बीती रात पति ने घर में सो रही पत्नी के ऊपर फावड़ा से किया हमला

रायपुर,आरंग,न्यूज़ धमाका :- चरित्र शंका के चलते पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. घटना आरंग थाना क्षेत्र अंतर्गत अकोली गांव (भाऊ) की है. बीती रात आरोपी पति ने घर में सो रही पत्नी के सिर पर रपली (फावड़ा) से वार करने के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी.

उपनिरीक्षक सालिकराम साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि अकोली गांव (भाऊ) में आरोपी पति नेमीचंद धीवर ने बीती रात अपनी पत्नी बिरझा धीवर की चरित्र शंका के चलते रपली (फावड़ा) से वार करने के बाद गला दबाकर कर उसकी हत्या कर दी. मृतिका के बेटे की सूचना पर आरंग पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची.

हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया. जिसे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गांव से ही गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अपराध दर्ज कर आरोपी के खिलाफ 302 के तहत कार्रवाई कर रही है. वहीं मृतिका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!