रायपुरछत्तीसगढ

राजधानी में चलते गर्मी से थोड़ी राहत मिली,अंधड़ व हल्की बारिश की वजह से राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली की आंखमिचौली भी शुरू,मौसम विभाग ने बारिश का अनुमान  

रायपुर,न्यूज़ धमाका :-पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी और लू की चपेट में आए प्रदेश में सोमवार शाम राहत के छींटे पड़े। राजधानी रायपुर सहित कोरिया, बिलासपुर, भिलाई में अंधड़ चलने के साथ ही बारिश भी हुई। इसके चलते गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार को भी प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अंधड़ चलने के साथ ही गरज-चमक के साथ छींटे पड़ेंगे। अंधड़ व हल्की बारिश की वजह से राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली की आंखमिचौली भी शुरू हो गई। प्रदेश के अधिकतम तापमान में भी थोड़ी गिरावट आएगी।

इधर, मौसम का मिजाज बदलने से प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई। बिलासपुर में तो अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिनों तक प्रदेश का मौसम ऐसा ही रहेगा। विभिन्ना क्षेत्रों में अंधड़ चलने के साथ ही हल्की बारिश भी होगी।

सोमवार शाम को बदला मौसम का मिजाज

सुबह से भीषण गर्मी के बाद सोमवार शाम को राजधानी रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम का मिजाज बदल गया। रायपुर में अंधड़ के साथ हल्की बारिश भी हुई। मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली। साथ ही रायपुर का अधिकतम तापमान भी 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य रहा। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश भर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान एडब्ल्यूएस महासमुंद का पारा 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह बन रहा सिस्टम

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणिका उत्तर पश्चिम राजस्थान से मणिपुर तक 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका पूर्व मध्य प्रदेश से अंदरूनी तमिलनाडु तक है। इसके चलते मंगलवार तीन मई को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं। कुछ स्थानों पर अंधड़ भी चलेगा। उन्होंने कहा कि अधिकतम तापमान में भी गिरावट आएगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!