अंबिकापुरछत्तीसगढ

परशुराम की भव्य शोभायात्रा सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा निकाली,अक्षय तृतीय और ईद की खुशियां एक साथ मनाई,एक माह रोजे रखकर खुदा की इबादत करने वाले मुस्लिम ईदगाह में पढेंगे सामूहिक नमाज 

अंबिकापुर,न्यूज़ धमाका :-मंगलवार को अक्षय तृतीया और ईद की खुशियां एक साथ मनाई जाएंगे एक माह रोजे रखकर खुदा की इबादत करने वाले मुस्लिम ईदगाह में सामूहिक नमाज पढेंगे। इसके बाद गले मिलकर एक दूसरे को ईद की बधाइयां देंगे।जरूरतमंदों को दान पुण्य करेंगे। अक्षय तृतीया पर घर-घर पूजन होगा और भगवान परशुराम मंदिर में सामूहिक पूजा पाठ व आरती के साथ प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा।

शाम को परशुराम की भव्य शोभायात्रा सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा निकाली जाएगी जिसका शहर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा। अरसे बाद ऐसा मौका आया है जब दो धर्मों के लोगों का पर्व एक साथ है।बता दें, ईद और अक्षय तृतीया दोनों पर्व एकसाथ है।हिंदू धर्म में जहां अक्षय तृतीया पर दान देने का विशेष महत्व है वहीं मीठी ईद के मौके पर जकात यानी दान देने का भी रिवाज है।

मीठी ईद पर मुस्लिम धर्म को मानने वाले सुबह-सुबह नए कपड़े पहनकर मस्जिदों में नमाज पढ़कर खुदा का शुक्रिया अदा करते हैं कि उन्हें रमजान में रोजे रखने की ताकत मिली और साथ ही जीवन में पवित्रता, सादगी, इंसानियत व दूसरों की मदद करने, ईमान पर चलने के जज्बे के साथ जिंदगी जीने शक्ति मिले।

यहां पढ़ेंगे नमाज-

अंजुमन कमेटी के सचिव इरफान सिद्दीकी ने बताया कि ईदगाह में सुबह साढ़े आठ बजे ईद की नमाज मौलाना मुफ्ती अबरार आलम द्वारा पढ़ाई जाएगी। जामा मस्जिद में ईद की नमाज सुबह नौ बजे हाफिज व कारी अजीमुद्दीन द्वारा पढ़ाई जाएगी।तकिया मजार शरीफ में सुबह साढ़े आठ बजे मौलाना मोइन तथा केंद्रीय जेल में सुबह नौ बजे मौलाना औरंगजेब द्वारा ईद की नमाज पढ़ाई जाएगी।

दोपहर बजे निकलेगी परशुराम जयंती पर शोभायात्रा

अक्षय तृतीया के मौके पर भगवान परशुराम मंदिर में परशुराम चालीसा पाठ का मंगलवार की सुबह समापन होगा। पूजन आरती होगी यहां सर्व ब्राह्मण समाज के लोग जुटेंगे। दोपहर दो बजे यहां से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। सर्व ब्राह्मण समाज ने इसके लिए व्यापक तैयारी की है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!