Uncategorized

हैवान चाचा असलम खान के घिनौने करतूत से उठा पर्दा अपनी ही गूंगी भतीजी की लूट ली आबरू, अब पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे

दुर्ग न्यूज़ धमाका। भिलाई के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले मो. असलम खान (40 साल) ने अपनी गूंगी बहरी भतीजी को हवस का शिकार बना डाला। उसने सोचा कि वो किसी को कुछ बता नहीं पाएगी। इसलिए दो साल पहले घर में अकेला पाकर उसने अपनी भतीजी की आबरू लूट ली। साथ ही किसी को कुछ बताने पर जान से मार देने की धमकी के मारे युवती ने किसी को कुछ नहीं बताया तो चाचा की हिम्मत बढ़ गई। पिछले दो सालों से जब भी मौका पाता भतीजी के साथ दुष्कर्म करता। वैशाली नगर थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों ने उनकी 18 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी की आबरु किसी और ने नहीं बल्कि खुद उसके चाचा ने लूटी है। उसका यह घिनौना कार्य पिछले दो सालों से चलता आ रहा है। लड़की जब 16 साल की थी तब पहली बार घर में अकेला पाकर चाचा ने उसकी आबरू लूट ली। उसने उसे धमकी दी थी कि यदि वो किसी को कुछ बताएगी तो वह उसे जान से मार देगा। डर के मारे बेटी ने किसी को कुछ नहीं बताया। इससे आरोपी की हिम्मत बढ़ गई। उसने सबसे पहले 2020 में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद 2021 में और फिर 19 अप्रैल 2022 को अपनी हवस का शिकार बनाया। जब पीड़िता को लगा की चाचा की गंदी हरकतें नहीं रुकने वाली तो उसने अपने माता को इशारों में सारी सच्चाई बताई। वैशाली नगर पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर मो. असलम खान के खिलाफ धारा दुष्कर्म पास्को ऐक्ट के तहत मामला दर्ज किया, और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में लिया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!