जगदलपुर न्यूज़ धमाका। बस्तर के ग्राम सरगीपाल में रहने वाली गुरबारी खेलती हैं एक हाथ से कई पारंपरिक खेल, बन रही हैं प्रेरणाहौसलों के आगे हारी शारीरिक क्षमता, ‘छत्तीसगढ़िया ओलंपिक’ में एक हाथ से खेलों में अपना हुनर दिखा रही हैं सरगीपाल की गुरबारी। सपनों की उड़ान वही भरते हैं जिनके पंख उम्मीदों से बने होते हैं जरूरत सिर्फ उन्हें एक मौका देने की होती है। बस्तर के बकावंड ब्लाक के ग्राम सरगीपाल की रहने वाली गुरबारी की कहानी भी बिल्कुल ऐसी ही है। उन्हें भी बस एक मौका ही चाहिए था कि उनके हुनर को दिखाने का कोई जरिया मिले। दरअसल ग्राम सरगीपाल में आयोजित ‘छत्तीसगढ़िया ओलंपिक’ में लगभग सभी खेलों में अपनी सहभागिता को सुनिश्चित करने वाली गुरबारी का एक हाथ नहीं है। लेकिन बावजूद उसके उन्होंने राजीव युवा मितान क्लब स्तर पर कई खेलों में भाग लिया साथ ही सामूहिक खेल कबड्डी और खो-खो में जीत भी दर्ज की। आदिवासी बहुल क्षेत्र के छोटे से गांव सरगीपाल में रहने वाली गुरबारी का कहना है कि वो अपने एक हाथ से ही काफी काबिल है और वे सब काम कर सकती हैं जो एक सामान्य व्यक्ति कर सकता है। उन्होंने कहा कि “खेल में भाग लेने के लिए शारीरिक क्षमता तो जरूरी है लेकिन उससे से भी बढ़कर होसलों का मजबूत होना भी जरूरी है। मजबूत हौसले ही मुझे हिम्मत और आत्मविश्वास देते हैं। जिससे मैं कोई भी काम कर सकती हूं। मैंने इस आयोजन में लंगड़ी दौड़, पिट्ठुल, 100 मीटर दौड़, कबड्डी, खो-खो और कुर्सी दौड़ खेला। ‘छत्तीसगढ़िया ओलंपिक’ के बारे में बात करते हुए गुरबारी कहती हैं कि ‘छत्तीसगढ़िया ओलंपिक’ सरकार की एक अच्छी पहल है जिसकी वजह से हम जैसी घरेलू महिलाओं को मौका मिला है। हमें पता चला कि हम आगे भी खेलने जाएंगी तो हमें काफी खुशी हो रही है। मैं खुश हूं और प्रदेश के मुख्यमंत्री को धन्यवाद देना चाहती हूं कि उन्होंने हमारे लिए इस तरह के आयोजन की शुरूआत की।
Chhattisgarh News Dhamaka Team
स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव //
18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता //
हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW
Read Next
Uncategorized
December 19, 2022
बालाघाट में 12 लाख के इनामी नक्सली को मार गिराया
Uncategorized
December 15, 2022
आज की प्रमुख खबरें
August 22, 2023
रायपुर पुलिस द्वारा गुरुकुल महिला महाविद्यालय में हेलो जिंदगी नशा के विरुद्ध अभियान का आयोजन हुआ
March 29, 2023
जगदलपुर विधायक ने ग्राम पंचायत मांझीगुडा एवं सिडमूड में 43 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन…..
February 9, 2023
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ररूहाराम वर्मा माध्यमिक शाला के वार्षिक महोत्सव में वरिष्ठ अतिथि के रूप में शामिल हुए :- सिंधी साहित्य अकादमी के अध्यक्ष राम गिड़लानी
February 8, 2023
आरएसएस भाजपा का काम दुर्भावना फैलाकर राजनीतिक रोटी सेकना :- धनंजय सिंह ठाकुर
February 8, 2023
लूट की घटना को अंजाम देने वाला आदतन अपराधी धर्मेन्द्र उर्फ लल्ला सिंह टण्डन थाना खम्हारडीह पुलिस ने किया गिरफ्तार
January 30, 2023
कैट के आवाहन पर दिल्ली सहित देश भर में एक हज़ार से अधिक सार्वजनिक स्थानों पर केंद्रीय बजट का होगा प्रसारण
January 25, 2023
भारतीय सिंधी संगम द्वारा “सिंधी परिचय सम्मेलन” सकुशल संपन्न
January 17, 2023
पूज्य सिन्धी पंचायत संत हिरदाराम नगर भोपाल का शपथ समारोह सम्पन्न
December 19, 2022
बालाघाट में 12 लाख के इनामी नक्सली को मार गिराया
December 15, 2022
आज की प्रमुख खबरें
Related Articles
एक फार्मासिस्ट युवक की डूबने से मौत
November 8, 2022
समय सीमा के अंतर्गत लंबित प्रकरणों की निराकरण करें-कलेक्टर
October 18, 2022
पांच किलो गांजा के साथ दो नाबालिग गिरफ्तार
October 13, 2022
Check Also
Close
-
पांच किलो गांजा के साथ दो नाबालिग गिरफ्तारOctober 13, 2022