Uncategorized

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में लगातार बारिश के कारन बांध फूट गया है। जिससे बांध का पानी तेजी से शहर की ओर पहुंचा, कई मोहल्लों में पानी भरा एक बच्चा गूम

दंतेवाड़ा न्यूज़ धमाका – पिछले कुछ दिनों से छत्तीसगढ़ के दक्षिण बस्तर में लगातार हो रही बारिश के चलते रविवार की शाम एनएमडीसी का एक बांध फूट गया है। बांध का पानी दंतेवाड़ा शहर में भरने लगा है। बांध फूटने से पानी इतनी तेजी से शहर की ओर बढ़ रहा है, जिसमें कई गाडियां और मकान भी बह गए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, लगातार बारिश से किरंदुल में CISF कैंप के पास बना एनएमडीसी का डैम फूट गया। किरंदुल शहर में डैम का पानी घुसने से तबाही का मंजर है। शहर के वार्ड क्रमांक 1 और 2 सबसे अधिक छति पहुंची है। बताया जा रहा है कि, 50 से ज्यादा मकानों में बांध का पानी घुस गया है। एक 6 साल के मासूम बच्चे के भी गायब होने की खबर है। बांध फूटने के बाद उपजे हालात पर दंतेवाड़ा कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने कहा है कि, मौके पर टीम मौजूद है। हर तरह से राहत दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!