छतीसगढ़बस्तर

मछली पकड़ने गए ग्रामीण की नाले में डूबने से मौत

बस्तर न्यूज़ धमाका – जिले के धनपुंजी गांव में एक ग्रामीण की नाले में डूबने से मौत हो गई है. ग्रामीण शाम को नाले में मछली पकड़ने गया हुआ था तभी यह हादसा हुआ. घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम को मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया. यह पूरा मामला नगरनार थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, धनपुंजी गांव निवासी सहदेव चालकी (उम्र 45 वर्ष) शनिवार की शाम नाले में मछली पकड़ने गया हुआ था. लेकिन पानी के तेज बहाव की वजह से ग्रामीण नाले में बह गया. घटना की खबर सुनते ही मृतक के परिजनों और आस-पास के लोगों के बीच सनसनी फैली हुई है. वहीं मौके पर एसडीआरएफ की टीम को बचाव के लिए पहुंची. लेकिन तब तक सहदेव की मौत हो चुकी थी. एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीण के शव को बरामद कर नाले से बाहर निकाला. वहीं शव को परिजनों को सौंप दिया गया है. नगरनार पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!