Uncategorized

जेल से छूटने के बाद फिर से वारदात को अंजाम दिया अलग-अलग स्थानों से सात दोपहिया वाहन की चोरी  पुलिस ने सात बाइक के साथ दोनों को पकड़ा

Raipur Crime: जेल से छूटने के बाद शातिर चोर फिर करने लगे चोरी, पुलिस ने सात बाइक के साथ दोनों को पकड़ा

रायपुर न्यूज़ धमाका – आरोपितों से जब्त चोरी की सभी सात वाहनों में थाना सरस्वती नगर, डीडी नगर, पुरानी बस्ती, कोतवाली, सिविल लाइन और टिकरापारा में धारा कायम है। रायपुर में लगातार हो रही बाइक चोरी को देखते हुए सभी थाना प्रभारियों को और क्राइम की टीम को अलर्ट किया गया है।

इसी क्रम में मंगलवार को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना डीडी नगर क्षेत्रांतर्गत महादेवघाट के पास दो चोर दोपहिया वाहन बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। मुखबिर द्वारा बताए हुलिए के व्यक्तियों एवं वाहन को चिह्नांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम भावेश जगत और सौरभ मुखर्जी निवासी डीडी नगर का होना बताया।

टीम के सदस्यों द्वारा दोनों से वाहन के कागजात के संबंध में पूछताछ करने पर किसी प्रकार का कोई भी कागजात या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया, जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा दोनों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा वाहन को चोरी का होना बताया गया। इसके बाद उनकी निशानदेही पर अलग-अलग जगह से वाहन जब्त किए गए।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!