धमतरीछत्तीसगढ

चोर को कई नग महंगे मोबाईल के साथ गिरफ्तार, एक युवक को अवैध शराब की खेत खपाते भी पुलिस ने धर दबोचा

धमतरी,न्यूज़ धमाका :- धमतरी जिले में अपराध हैं कि कम होने का नाम नहीं ले रहे है, इसी कड़ी में आज पुलिस ने दोहरी सफलता प्राप्त की है, पुलिस ने एक ओर जहां मोबाइल चोर को कई नग महंगे मोबाईल के साथ गिरफ्तार किया वहीं पुलिस ने एक युवक को अवैध शराब की खेत खपाते भी धर दबोचा है। साईबर सेल और नगरी पुलिस ने एक मोबाईल चोर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से चोरी के 8 मंहगे मोबाइल बरामद हुआ है।

बताया जा रहा है कि साईबर सेल और नगरी पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली थी। राजा बड़ा नगरी में दंतेश्वरी मंदिर के पास एक युवक चोरी का मोबाइल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुची और घेराबंदी कर संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जिस पर पकडे गए युवक ग्राम भटगांव निवासी महेश ध्रुव ने बताया वे चोरी की मोबाइल को बेचने के लिए ग्राहक ढूंढ रहा था।

वही पुलिस ने आरोपी के पास से 8 मोबाइल बरामद किए हैं। वहीं धमतरी जिले में पुलिस की लगातार कार्रवाई के बाद भी मगरलोड क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार थमने का नाम नही ले रहा है। एक बाद फिर मगरलोड पुलिस ने एक युवक को अवैध शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया है….जिसके पास से 17 पौव्वा देशी शराब बरामद हुआ है।

बताया जा रहा है कि मगरलोड पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली थी की ग्राम मेघा में गौठान के पास एक युवक अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सुचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर युवक को शराब बेचते रंगे हाथ पकडा। पुलिस की माने तो आरोपी मुकेश साहू के कब्जे से 17 पौवा देशी शराब बरामद हुआ….फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!