भिलाईछत्तीसगढ

प्रहरी पर एक आरोपी ने डंडे से किया हमला,मुंह व कलाई पर लगी चोट

भिलाई,न्यूज़ धमाका :- केंद्रीय जेल दुर्ग के मुख्य प्रहरी पर एक आरोपित ने डंडे से हमला कर दिया। घटना में मुख्य प्रहरी का एक दांत टूट गया और मुंह व कलाई पर चोट लगी है। हालांकि इस वारदात में किसी आपराधिक तत्व के शामिल होने की आशंका नहीं जताई गई है।

मुख्य प्रहरी दिलीप लहरी ने अपनी रिपोर्ट में पुलिस को बताया है कि हमलावर व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रहा था। घटना की शिकायत पर पद्माभपुर चौकी पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी की है।वही घायल मुख्य प्रहरी को चन्दूलाल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि आनंद नगर दुर्ग निवासी दिलीप लहरी (53) केंद्रीय जेल दुर्ग में मुख्य प्रहरी है। शिकायतकर्ता रविवार की रात को 10 बजे ड्यूटी पर गया था और रात में दो बजे ड्यूटी खत्म कर घर जाने के लिए निकला। रात में करीब सवा दो बजे वो आनंद नगर मोड़ पर पहुंचा।

तभी आरोपित ने डंडा लेकर उसे दौड़ाया और सामने से वार कर दिया। पहले प्रहार से शिकायतकर्ता के मुंह और हाथ पर चोट लगी। जिससे शिकायतकर्ता की एक दांत टूट गया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने अपनी गाड़ी की रफ्तार बढ़ाई और वहां से आगे निकल गया।

रात में ही शिकायतकर्ता अपने बेटे व उसके दोस्त के साथ इलाज करवाने के लिए जिला अस्पताल पहुंचा। वहां से उसे चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल से घटना की जानकारी मिलने के बाद पद्मनाभपुर चौकी पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी की है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!