क्राइमभरतपुर

भतीजे को नई नवेली चाची से हुआ प्रेम, फिर मौका पाकर हुए फरार, दादी ने पोते के खिलाफ थाने में दर्ज कराई FIR

भरतपुर न्यूज़ धमाका /// भतीजे और नई नवेली चाची के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया. फिर मौका पाकर दोनों घर से फरार हो गए. इसके बाद पीड़ित चाचा ने अपने भतीजे के खिलाफ उसकी पत्नी को भगा ले जाने की शिकायत दर्ज कराई. 

जानकारी के मुताबिक यह मामला मथुरा गेट थाना इलाके का है, जहां पर किशनपुर कॉलोनी में एक युवक की दो साल पहले शादी हुई थी. लेकिन उसकी 19 साल की पत्नी और उसके 24 साल के भतीजे के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया.  पिछले 16 अक्टूबर की रात चाची और भतीजा घर से फरार हो गए.

जिनकी तलाश में दोनों का परिवार लगा है.पीड़ित शख्स ने बताया कि पिछले 16 अक्टूबर की रात उसकी पत्नी और भतीजा दोनों घर से फरार हो गए. जिनकी तलाश की जा रही है, दोनों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है. पीड़ित ने बताया कि पिछले काफी समय से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों को कई बार सामझाने की कोशिश की. लेकिन वो नहीं माने फिर मौका देखकर फरार हो गए.

इस मामले पर पुलिस का कहना है कि कमला नाम की महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी बहू को उसका पोता भगा कर ले गया है. दोनों को हर जगह ढूंढा लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका. मथुरा गेट थाना के एएसआई रामवीर सिंह ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है. जल्द ही दोनों को ढूंछ लिया जाएगा

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!