छतीसगढ़भरतपुर

बॉयफ्रेंड ने 14 साल की गर्लफ्रेंड का किया मर्डर, स्कूल से लौट रही थी छात्रा… आरोपी ने सूने मकान में ले जाकर उतार दिया मौत के घाट…

भरतपुर न्यूज धमाका – एक आशिक ने अपनी नाबालिग प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया है। बताया जा रहा है कि जब नाबालिग स्कूल से लौट तब आरोपी ने खाली मकान में ले जाकर मारा है। गले में और शरीर के अलग-अलग जगहों पर चोट के निशान मिले हैं। मामला मनेंद्रगढ़ थाना क्षेत्र के लोको कॉलोनी का है।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका का नाम नैंसी गौतम (14) है, जो कक्षा आठवीं की छात्रा थी। मौके से खून से सना लोहे का रॉड मिला है। आसपास खून भी बिखरा मिला है। आरोपी ने कई बार वार किया है।

दरअसल, शुक्रवार सुबह 8 बजे नैंसी गौतम स्कूल गई थी। रोजाना घर से करीब डेढ़ किलोमीटर पैदल आना जाना करती थी। शुक्रवार को भी वह क्लास खत्म होने क बाद साढ़े 12 बजे घर लौट रही थी। परिजनों ने बताया कि नैंसी जब 2 बजे तक घर नहीं पहुंची तो उन्हें चिंता हुई। वह उसके दोस्तों और आसपास के इलाके में खोजने लगे। नैंसी कहीं नहीं मिली। इसके बाद वह स्कूल गए। स्कूल में भी कुछ पता नहीं चला। परेशान होकर परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

इस दौरान बच्ची के बड़े पापा ने बताया कि हम लोग थाने में ही थे, तभी नैंसी के दोस्त का मैसेज आया कि लोको कॉलोनी के एक मकान में नैंसी को कोई मारकर फेंक दिया है। इसके बाद फौरन लड़की के परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। गला घोंटने और लोहे के रॉड से वार करने के निशान मिले हैं। साथ आसपास खून के कतरे भी मिले हैं। पुलिस और FSL की टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं।

जांच में पता चला कि लड़की से आरोपी वीरेंद्र कुमार (24) की पहले से जान पहचान थी। ऐसे में उस पर शक गहराया। वह वारदात को अंजाम देकर भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे साइबर टीम की मदद से पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि हत्या की गुत्थी सुलझा ली गई है। वारदात को लेकर अभी कुछ पूछताछ कर रहे हैं। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!