छतीसगढ़बीजापुर

सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 8 नक्सलियों के मारे जाने की खबर, बस्तर IG ने की पुष्टि

बीजापुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें अब तक 8 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। यह मुठभेड़ गंगालूर थाना क्षेत्र के जंगलों में हुई। सुबह करीब 8:30 बजे से दोनों पक्षों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है।

मुठभेड़ की पुष्टि बस्तर IG सुंदरराज पी ने की। पुलिस को जानकारी मिली थी कि गंगालूर इलाके के जंगलों में नक्सलियों की बड़ी संख्या मौजूद है। इसके बाद बीजापुर से DRG, STF, कोबरा 202 और CRPF 222 बटालियन की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। सुरक्षाबल नक्सलियों के बड़े कैडर को घेरने में सफल रहे हैं, और मुठभेड़ अब भी जारी है।

जवान जब आज शनिवार की सुबह उस इलाके में पहुंचे तो माओवादियों ने जवानों को देख फायरिंग शुरू दी। इसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। वहीं इस मुठभेड़ में नक्सलियों को कितना नुकसान हुआ है यह अभी स्पष्ट नहीं है। IG सुंदरराज पी का कहना है कि मुठभेड़ जारी है। सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है। जानकारी दी जाएगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!