चिरमिरीछत्तीसगढभरतपुरमनेन्द्रगढ़

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मनेंद्रगढ़,न्यूज़ धमाका :- चिरमिरी-भरतपुर जिले में नाबालिग को अपहरणकर्ताओं से बचाने गए शख्स ने ही उसके साथ रेप कर लिया। पुलिस ने अपहरण और रेप के मामले में 2 आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अपराध में शामिल एक फरार महिला की तलाश की जा रही है। मामला झगराखंड थाना क्षेत्र के बलसोता है।

नाबालिग का अपहरण करने वाले आरोपी काम दिलाने का झांसा देकर उसे अपने साथ ले गए थे। थाना प्रभारी दीपेश सैनी ने बताया कि 26 सितंबर को नाबालिग के परिजनों ने झगराखांड थाने में नाबालिग के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों ने कहा था कि 23 सितंबर को उसकी नाबालिग बेटी को 2 अज्ञात लोग बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं। इधर अपराध दर्ज होने की खबर मिलते ही आरोपी राधेश्याम उर्फ रवि कुर्रे और महिला आरोपी नाबालिग लड़की को पाराडोल इलाके में मुकुंदपुरी के जंगल में छोड़कर फरार हो गए।

पीड़िता ने कहा कि राय सिंह अपनी बाइक से वहां आया और फिर अपने घर ले गया। यहां उसने उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता जैसे-तैसे अपने घर बलसोता पहुंची और घरवालों को पूरी बात बताई। परिवार ने पुलिस के पास जाकर रेप का केस दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस टीम ने रेप के आरोपी राय सिंह और अपहरण के आरोपी राधेश्याम उर्फ रवि कुर्रे को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी दीपेश सैनी, ASI जीवन दीपक मिंज, प्रधान आरक्षक संतोष सिंह, आरक्षक नीरज पढ़ियार, भूपेंद्र यादव, कमलेश साहू, महिला आरक्षक इशिता श्रीवास्तव शामिल रहे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!