सीतापुरछत्तीसगढ

बदमाशो ने डेली नीड्स की दुकान में लगाई आग, सामान जलकर खाक

सीतापुर न्यूज़ धमाका /// बीती रात नया बस स्टैंड के सामने मुख्य मार्ग पर स्थित डेली नीड्स के दुकान में अराजक तत्वों ने आग लगा दी। इस आगजनी से दुकान में रखा फ्रिज समेत सारा सामान जलकर खाक हो गया। देर रात गश्त के दौरान मौके पर पहुँची पुलिस ने लोगों के सहयोग से बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, वरना आजू-बाजू की दुकानें भी इसकी चपेट में आकर तबाह हो जातीं।

देर रात नए बस स्टैंड के सामने नेशनल हाईवे के किनारे स्थित अली डेली नीड्स की दुकान में आगजनी की घटना हो गई। देर रात लगभग बारह बजे अराजक तत्वों ने दुकान में सेंधमारी करते हुए दुकान में आग लगा दी। जिससे दुकान में रखा फ्रिज समेत खाने पीने का सारा सामान जलकर खाक हो गया।

आगजनी की घटना की खबर मिलते ही थाना प्रभारी रूपेश नारंग एवं रात्रि गश्त पर निकली पुलिस ने मौके पर पहुँची और बड़ी मशक्कत के बाद लोगो के सहयोग से इस आगजनी पर काबू पाया। समय रहते अगर इस आगजनी की घटना पर काबू नही पाया जाता तो आजू- बाजू की दुकानें भी इसकी चपेट में आ जातीं और बड़ा नुकसान हो जाता। देर रात हुई इस आगजनी की घटना से पहले भी यहाँ अज्ञात चोरों ने सेंधमारी करते हुए तीन बार चोरी की घटना को अंजाम दे चुके थे।

देर रात डेली नीड्स में हुई आगजनी की घटना के दौरान फिर से एक बार दमकल की कमी महसूस की गई। अगर नगर पंचायत में दमकल वाहन होता तो शायद आग पर जल्द काबू पाया जा सकता था और दुकान में होने वाले भारी नुकसान से बचा जा सकता था

।कुछ दिनों पूर्व क्षेत्र के दौरे पर आये क्षेत्रीय विधायक एवं खाद्यमंत्री अमरजीत भगत को दमकल वाहन की कमी से अवगत कराया गया है। उन्होंने इस कमी को पूरा कराने आश्वासन दिया है पर अभी इसके लिए इंतजार करना पड़ेगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!