रायपुरछत्तीसगढ

शंकर नगर वार्ड क्रमांक 30 में सभी प्रमुख स्थानों पर हुआ ध्वजारोहण निकली प्रभात फेरी

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर
रायपुर,न्यूज धमाका:- शंकर नगर वार्ड क्रमांक 30- स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शंकर नगर वार्ड में लगभग सभी प्रमुख स्थानों पर ध्वजारोहण किया गया।पार्षद सुमन राम प्रजापति ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुवात प्रभात फेरी से हुई जंहा प्रजापति समाज द्वारा भारत माता को माल्यर्पण किया गया।

उसके पश्चात सभी प्रमुख स्थानों पर ध्वजारोहण किया गया ध्वजारोहण की कड़ी में सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यान में प्रातः 8:00 बजे ध्वजारोहण जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा सह कार्यालय प्रभारी छगन मूंदड़ा एवम गणमान्य नागरिकों द्वारा ध्वजा रोहण किया गया उसके पश्चात प्रातः 8:30 बजे शहीद एस पी दत्ता  उद्यान में ध्वजारोहण किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

उसके पश्चात 9:00 बजे पंडित रविशंकर शुक्ल उद्यान में ध्वजारोहण किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में डॉक्टर संगीता नागराज जी डॉ.अजय नागराज जी वीरेंद्र पांडे जी द्वारा ध्वजारोहण किया गया उसके पश्चात वार्ड के ही न्यू शांति नगर क्षेत्र सिंचाई पारा क्षेत्र में गीतांजलि नगर क्षेत्र गांधी नगर क्षेत्र में  पार्षद सुमन राम प्रजापति एवम आयोजक समिति द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

प्रातः 9 :30 चौपाटी क्षेत्र में व्यपारी संघ के अध्यक्ष आनन्द गायधने एवम सुमन राम प्रजापति एवम व्यापारी वर्ग द्वारा ध्वजारोहण किया गया इसी कड़ी में  प्रातः 10:00 बाल उद्यान क्षेत्र में डॉ. ऋषि अग्रवाल एवम गणमान्य नागरिकों द्वारा ध्वजारोहण किया गया ध्वजारोहण का समापन प्रातः 10:30 बजे अटल उद्यान में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव एवं डॉ.अशोक त्रिपाठी जी द्वारा ध्वजारोहण किया गया इस दौरान वार्ड की ही सरस्वती बनर्जी एवं एवीका अग्रवाल द्वारा देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत किया गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!