रायपुरछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ चेम्बर एवं पुलिस विभाग रायपुर के सानिध्य में 17 अगस्त को चेम्बर भवन में ऑनलाइन फ्रॉड, साइबर एवं सिक्योरिटी जागरूकता कार्यशाला का होगा आयोजन

संवाददाता  :- सागर बत्रा रायपुर
रायपुर,न्यूज धमाका :- छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी ,विक्रम सिंहदेव, राम मंधान ने बताया कि लगातार बढ़ रहे साइबर क्राईम को रोकने हेतु छत्तीसगढ़ चेम्बर एवं पुलिस विभाग रायपुर के सानिध्य में दिनांक 17 अगस्त को चेम्बर भवन में ऑनलाइन फ्रॉड साइबर एवं  सिक्योरिटी जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है जिसके संयोजक चेम्बर उपाध्यक्ष जय नानवानी एवं चेम्बर कार्यकारी महामंत्री कपिल दोशी हैं।

चेम्बर उपाध्यक्ष जय नानवानी ने कहा कि इंटरनेट और स्मार्टफोन के उपयोग लगातार बढ़ने के साथ-साथ डिजिटल पेमेंट्स और सोशल मिडिया का उपयोग पहले की तुलना में बढ़ चूका है और इन सबके साथ साइबर फ्राड करने वालों को भी नए-नए अवसर मिलने लगे हैं जिसे रोकने के लिए व्यपारियों को वर्तमान समय में हो रहे सभी साइबर अपराधों व ठगी से संबंधित सुरक्षा की जानकारी देने एवं जागरूकता फ़ैलाने हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया है।

चेम्बर कार्यकारी महामंत्री कपिल दोशी ने बताया कि ऑनलाइन फ्रॉड साइबर एवं सिक्योरिटी जागरूकता कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में  प्रशांत अग्रवाल उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर होंगे मुख्य वक्ता के रूप में साइबर फॉरेंसिक एक्सपर्ट मोनाली गुहा होंगी।

विशिष्ट अतिथि में सुखनंदन राठौर जी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायपुर (शहर) कीर्तन राठौर जी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायपुर (ग्रामीण), देव चरण पटेल जी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम रायपुर,अभिषेक माहेश्वरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम रायपुर एवं अविनाश मिश्रा सी.एस.पी. कोतवाली रायपुर उपस्थित रहेंगे ।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!