छत्तीसगढरायपुर

कांग्रेस सेवादल के रायपुर जिलाध्यक्ष अमन गिल ने विधायक विकास उपाध्याय की मौजूदगी मे विद्युत् कर्मचारियों को किया रेनकोट(बरसाती) का वितरण

संवाददाता  :- सागर बत्रा रायपुर
रायपुर,न्यूज धमाका:- सेवादल काँग्रेस द्वारा गुढ़ियारी ज़ोन के विद्युत कर्मचारियों को जो बारिश के खराब मौसम में जनता की विद्युत समस्याओं को दूर करने अपने जान की भी परवाह किये बिना रात दिन मेहनत करते है उन्हें आज रेनकोट (बरसाती) निःशुल्क वितरण कर सेवादल ने अपने सेवा और निष्ठा का  परिचय दिया है।

विधायक विकास उपाध्याय अपने क्षेत्र के लगभग सभी वर्ग के लोगो की सेवा में कोई भी कसर छोड़ना नही चाहते आज ईसी कड़ी में सीएसईबी नगर संभाग उत्तर के विद्युत तकनीकी कर्मचारियों को निशुल्क रेनकोट का वितरण किया गया।

वर्षाकाल को दृष्टिगत रखते हुये सेवादल जिलाध्यक्ष अमन गिल द्वारा विधायक की मौजूदगी मे विद्युत कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान मे रखते हुये बारिश के समय जनता की विद्युत सम्बन्धी समस्याओं को दूर करने फील्ड मे कार्य करने वाले कर्मचारियों की सराहना करते हुये उनका मनोबल बढ़ाया और उन्हें रेनकोट(बरसाती) का वितरण किया कर्मचारियों को किए जा रहे रेनकोट(बरसाती) वितरण कार्य के समय मुख्य अभियंता नेताम कार्यपालन अभियंता अमित कुमार गुढ़ियारी ज़ोन के सहायक यंत्री नवीन इक्का समेत अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे।

विधायक जी के निर्देश में समय समय पर जनहित के कामो को लगातार किया जाता रहता है चाहे वो ट्रैफिक पुलिस को तपती धूप में शीतल जल और छाते बाटने की बात हो या फिर गरीबो को अनाज कपड़े इत्यादि लगातार रायपुर पश्चिम में विधायक विकास उपाध्याय जी के निर्देशों पर होता ही रहता है रायपुर पश्चिम क्षेत्र में गायन मंडली को वाद्य यंत्र वितरण हो या फिर महिला मंडली में बर्तन विकास उपाध्याय अपनी जनता को अपने तरफ से कभी निराश नही करते है।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!