रायपुर न्यूज़ धमाका /// यात्री बार-बार रेलवे इन्क्वायरी को नंबर लगाते और स्टेशन मास्टर व पूछताछ केंद्र पहुंच रहे हैं। इसके बाद भी उन्हें ट्रेनों के आवागमन को लेकर सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। कर्मचारी भी संतोषप्रद जवाब नहीं दे पा रहे। हालांकि, यह जरूर संभावना जताई जा रही है कि ट्रेनें शाम तक जरूर स्टेशन पर पहुंच जाएंगी। इसका असर शाम को चलने वाली ट्रेनों पर भी पड़ेगा।
चक्रधरपुर रेल मंडल के सोनुवा और लोटापहाड़ा के बीच नक्सलियों ने विस्फोट से रेलवे ट्रैक उड़ा दिया है। ब्लास्ट की घटना हावड़ा-मुंबई मेल निकलने के ठीक बाद हुई। इसके बाद सभी ट्रेनों को जहां थीं, वहीं रोक दिया गया। अभी एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनों का घंटों से कुछ पता नहीं है। हालांकि, धीरे-धीरे ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया है। सुबह हावड़ा से अभी तक मेल करीब दो घंटे देरी से 9.15 बजे बिलासपुर पहुंची है। वहीं ओडिशा और बिहार से दुर्ग आने वाली ट्रेनें भी कई घंटे देरी से चल रही हैं। यात्री बार-बार इसे लेकर जानकारी ले रहे हैं।
राजेंद्र नगर-दुर्ग : यह ट्रेन दोपहर 2.13 बजे आती है। इस ट्रेन के बारे में भी अभी तक कोई जानकारी नहीं है।
आजाद हिंद एक्सप्रेस (हावड़ा-पुणे): यह सुबह 6.53 बजे पुणे के लिए जाती है। जबकि आज यह करीब 8 घंटे देरी से दोपहर 2.45 बजे गई है।
पुरी-ऋषिकश : इस ट्रेन के आने का समय सुबह 11.50 बजे है, लेकिन अभी तक नहीं आई है।
हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस : इस ट्रेन के आने का समय सुबह 8.40 बजे है, पर करीब 6 घंटे देर से दोपहर 3 बजे आई।
समरसता सुपरफास्ट (हावड़ा-मुंबई) : यह ट्रेन सुबह 5.30 बजे आती है, लेकिन 8.30 घंटे की देरी से दोपहर 2 बजे पहुंची।