देश

सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ जारी में एक आतंकी को मार गिराया श्रीनगर के कुलगाम में

इससे पहले दो अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों ने यहां पांच आतंकवादियों को मार गिराया था।

दक्षिण कश्मीर के जिला कुलगाम के अशमुजी इलाके में आज शनिवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। मुठभेड़ की शुरूआत में ही सुरक्षाबलाें ने एक आतंकी को मार गिराया है। फिलहाल आतंकवादी की पहचान नहीं हो पाई है। फिल्हाल गोलीबारी जारी है। जिला कुलगाम में चार दिनों में यह तीसरी मुठभेड़ है। इससे पहले दो अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों ने यहां पांच आतंकवादियों को मार गिराया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिला कुलगाम के अशमुजी इलाके में आतंकवादियों के देखे जाने की सूचना के बाद सेना, सीआरपीएफ और एसओजी के जवान मौके पर पहुंच गए। इलाके में पहुंचते ही सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की घेराबंदी शुरू कर दी। वहीं आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों को अपने नजदीक आते देख उन पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। जवाबी फायरिंग में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया। अभी भी मुठभेड़ स्थल पर एक आतंकी के छिपे होने की संभावना है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!