रायपुरछत्तीसगढ

छात्रों ने हॉस्टल में एडमिशन नियमों को लेकर राजधानी में घेरा शिक्षामंत्री का बंगला

रायपुर न्यूज़ धमाका /// शनिवार को सिविल लाइन इलाके में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए स्टूडेंट्स ने शिक्षामंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम के बंगले का घेराव कर दिया। सड़क पर छात्रों ने धरना देते हुए शिक्षा मंत्री के बंगले के सामने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया । सभी स्टूडेंट्स की जिद थी कि शिक्षामंत्री उनसे मुलाकात करें।

काफी देर तक चले हंगामे के बाद स्टूडेंट्स ने शिक्षा मंत्री के दफ्तर में मौजूद अफसरों से बातचीत की और अपनी मांग से उन्हें अवगत कराया। प्रदेश के सभी हॉस्टल में बरती जा रही लापरवाही, और हॉस्टल में एडमिशन के नियमों को लेकर छात्रों ने यह विरोध प्रदर्शन किया था। हॉस्टल में दिए जाने वाले खाने की क्वालिटी, टॉयलेट की साफ-सफाई हॉस्टल वार्डन की सही नियुक्ति जैसे मामलों को लेकर स्टूडेंट्स ने अपना ज्ञापन शिक्षा मंत्री के नाम सौंपा है।

छात्रों ने बताया कि यह फिलहाल एक सांकेतिक विरोध प्रदर्शन था यदि जल्द से जल्द उनकी मांगों पर फैसला सरकार नहीं करती तो बड़े आंदोलन की तैयारी करेंगे। शिक्षा मंत्री के बंगले के बाहर विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे छात्रों ने बताया कि हॉस्टल में एडमिशन के लिए एज लिमिट 25 साल तक कर दी गई है। जबकि पढ़ाई के लिए कोई आयु सीमा नहीं है । दूसरे शहरों से आकर अगर पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स को इस वजह से परेशानी हो रही है। उन्हें हॉस्टल की सुविधा नहीं मिलती।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!