रायपुरछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ का बजट एक लाख करोड़ से भी ज्यादा हो सकता है, राज्य का पहला बजट 5705 करोड़ रुपए था

रायपुर न्यूज़ धमाका /// छत्तीसगढ़ में बजट सत्र फरवरी के बजाए मार्च तक प्रस्तुत होगा। कोरोना के बढ़ते संक्रमण और यूपी चुनाव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अहम भूमिका की वजह से सत्र को आगे बढ़ाने के बारे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्पीकर डॉ. चरण दास महंत व संसदीय कार्य मंत्री रवींद्र चौबे में पहले ही सहमति बन गई थी।

बजट सत्र सामान्यतया 21 से 25 दिन चलता है। नए बजट को लेकर प्रशासनिक व वित्त विभाग की तैयारी लगभग अंतिम दौर में है। स्पीकर डॉ. महंत ने इसकी पुष्टि की है। प्रमुख सचिव सीएस गंगराडे ने कहा कि बजट सत्र की तारीखें बाद में घोषित की जाएंगी।

मंत्रियों से रायशुमारी के बाद नए बजट में जिन मुद्दों को लेकर सहमति दी गई है, उन्हें वित्त विभाग के अधिकारी नए बजट में शामिल कर रहे हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि बजट सत्र चार-पांच मार्च से हो सकता है। हालांकि इसकी अधिसूचना विधानसभा सचिवालय ही जारी करेगा।

इस बीच एक फरवरी से संसद में पेश होने वाले केंद्रीय बजट पर भी सरकार की नजर रहेगी। केंद्रीय बजट में राज्य की हिस्सेदारी पर फोकस होगा। उसे भी नए बजट में एडजस्ट किया जाएगा। कैबिनेट की सहमति के बाद इसे प्रकाशन के लिए सरकारी प्रेस भेजा जाएगा।

सरकार ने पहले ही विभागों से कह दिया था कि बजट के प्रस्तावों में पांच फीसदी से अधिक वृद्धि नहीं करेंगे। इस बार की बढ़ोतरी तीन प्रतिशत अधिक होगी। प्रदेश का नया बजट इस बार एक लाख दो करोड़ रुपए तक का हो सकता है। राज्य का पहला बजट 5705 करोड़ रुपए का था। पिछले साल यह बढ़कर 97 हजार 106 करोड़ रुपए तक पहुंच गया। इन दो दशकों में बजट का ग्राफ चढ़ता-उतरता रहा है। खास बात यह है कि छत्तीसगढ़ के साथ गठित झारखंड और उत्तराखंड का बजट अब भी कम है। झारखंड का बजट पिछले साल जहां 91 हजार करोड़ था, वहीं उत्तराखंड का बजट 57 हजार करोड़ था।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!