नई दिल्लीदेश

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2 लाख 71 हजार से अधिक केस दर्ज

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// भारत में कोरोना वायरस की सख्ती और वैक्सीनेशन के बाद भी दैनिक आंकड़ा प्रतिदिन बढ़ रहा है। विशेषज्ञों ने भी देश में कोरोना वायरस तीसरी लहर की घोषणा भी कर दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालाय के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2,71,202 नए मामले दर्ज किए गए हैं और 314 लोगों की मौत हुई है। वहीं देश में कोरोना वायरस के नये वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीजों की संख्या 7 हजार 743 हो गई है।

देश में एक दिन में 1,38,331 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। इसके बाद देश में अबतक कुल 3,50,85,721 कोरोना मरीज ठीक हो गए हैं। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। आज जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 15,50,377 हो गई है। इन सभी का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। यदि देश में कोरोना वायरस से मरने वाले मरीजों की संख्या की बात की जाए तो, यह आकंड़ा 4,86,066 हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, देश में कुल वैक्सीनेशन का आकंड़ा 1,56,76,15,454 पहुंच गया है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, शनिवार को भारत में कोरोना वायरस के लिए 16,65,404 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। कल (शनिवार) तक कुल 70,24,48,838 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!