सीतापुरछत्तीसगढ

स्टाम्प वेंडर स्टाम्प पेपर बिक्री की आड़ में किसानों से निर्धारित शुल्क से वसूल रहे दोगुनी राशि

सीतापुर,न्यूज़ धमाका :- सीतापुर क्षेत्र में किसान स्टाम्प पेपर की आड़ में स्टाम्प वेंडरों के निर्धारित शुल्क के बजाए दोगुना राशि वसूले जाने से नाराज हैं। इसे लेकर ब्लॉक काँग्रेस अध्यक्ष ने एसडीएम से मिलकर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई।

उन्होंने कहा कि स्टाम्प वेंडर अवसर का लाभ उठाकर स्टाम्प पेपर बिक्री की आड़ में किसानों का दोहन कर रहे हैं। कांग्रेस नेता ने इसे असंवैधानिक कृत्य करार देते हुए एसडीएम से इस अवैध उगाही पर रोक लगाने की माँग की।

उल्लेखनीय है कि इन दिनों धान खरीदी केंद्र में धान बिक्री हेतु पंजीयन कराने किसानों में होड़ मची हुई है। पंजीयन का संयुक्त खाता होने के कारण दूसरे सदस्यों की सहमति के लिये किसानों को स्टाम्प पेपर की आवश्यकता पड़ रही है। इसके लिए तहसील कार्यालय में स्टाम्प पेपर लेने भारी संख्या में किसानो की भीड़ उमड़ रही है।

इसका लाभ उठाते हुए स्टाम्प वेंडर स्टाम्प पेपर बिक्री की आड़ में किसानों से निर्धारित शुल्क से दोगुनी राशि वसूल रहे हैं। किसानों ने स्टाम्प वेडरों की यह करतूत जब ब्लॉक काँग्रेस अध्यक्ष तिलक बेहरा को बताई तो वो भड़क उठे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!