करियरअन्तर्राष्ट्रीय न्यूज धमाका

24 हजार से अधिक पदों पर होगा भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा अवसर

कैरियर,न्यूज़ धमाका :- SSC ने जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जनवरी 2023 में इस परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा को क्रैक करने के लिए आप सफलता के SSC Coaching Batch की सहायता लेकर 130+ मार्क्स हासिल कर सकते हैं। 

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने केंद्रीय अर्धसैनिक बलों, एसएसएफ और असम राइफल्स में राइफलमैन और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में 24369 सिपाही पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन के साथ ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है जोकि 30 नवम्बर तक जारी रहेगी।

10वीं पास पुरुष/महिला अभ्यर्थियों के लिए सरकारी नौकरी का ये शानदार मौका है। ऐसे में आप अपनी सफलता सुनिश्चित करने के लिए safalta.com की एक्सपर्ट टीम द्वारा 7 नवम्बर से शुरू किए जा रहे 60 दिनों के SSC GD Constable Batch : Join Now को ज्वाइन कर सकते हैं। इस कोर्स में विशेष स्टडी प्लान के जरिए SSC GD की तैयारी कराई जाएगी। 

ध्यान देने योग्य :

  • योग्यताः 10वीं पास 
  • आयु: 1 जनवरी 2023 को 18 से 23 वर्ष(आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट) 
  • आवेदन: 27 अक्तूबर से 30 नवम्बर 2022 तक 

परीक्षा पैटर्न में हुए 5 प्रमुख बदलाव 

1-पहले परीक्षा 100 अंकों की होती थी अब 160 अंकों की होगी 
2-परीक्षा को हल करने के लिए पहले 90 मिनट का समय मिलता था अब 60 मिनट मिलेगा
3-पहले प्रत्येक सवाल के लिए 1 अंक निर्धारित था अब प्रत्येक सवाल के लिए 2 अंक दिए जाएंगे
4-पहले सवालों की संख्या 100 होती थी अब 80 सवाल पूछे जाएंगे 
5-कोरोना महामारी के कारण आयोग ने एक बार के लिए सभी श्रेणियों की आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट देने का फैसला किया है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!