कोरबाछत्तीसगढ

डीजल चोरी मामले में 04 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोरबा,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पुलिस ने पहली बार डीजल चोरी के सरगना के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है। वहीं इस मामले से जुड़े 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इससे पहले तक पुलिस मौके पर मिले आरोपियों पर ही कार्रवाई करती रही है,

लेकिन इस बार एसपी के सख्त निर्देश पर पुलिस ने मामले में शामिल अभिषेक आंनद, नवीन और गौरव के खिलाफ डीजल चोरी का एफआईआर दर्ज किया है। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि यही लोग डीजल चोर गिरोह के सरगना है। इनके इशारे पर ग्रामीण खदान में घुस डीजल की चोरी करते थे। सबसे पहले कुसमुंडा खदान में त्रिपुरा स्टेट राइफल्स और डीजल चोरों के बीच हुई मुठभेड़ की ख़बर प्रमुखता से दिखाई थी।

इसके बाद पुलिस खदान में मिली लावारिस गाड़ी को जप्त कर आरोपियों तक पहुंची। यहां आरोपियों के कब्जे से 175 लीटर डीजल जप्त कर उनके बयान के आधार पर मामले के सरगना के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज किया है।

अभिषेक और नवीन के पकड़ में आने के बाद मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्यों का खुलासा हो सकेगा। क्योंकि सूत्र इस कारोबार में करोड़ो के डीजल चोरी होने की बात कहते है। फिलहाल कुसमुंडा पुलिस की कार्रवाई मामले में जारी है देखना है फरार डीजल चोर सरगना कब तक पुलिस की पकड़ में आते है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!