रायपुरछत्तीसगढ

पूरे वैशाख महीने में दान-पुण्य करने काे दिया विशेष महत्व,ग्रह दोषों से मिलेगा छुटकारा

रायपुर,न्यूज़ धमाका :-हिंदू संवत्सर का दूसरा महीना वैशाख का शुभारंभ 17 अप्रैल से हुआ, जो 16 मई को वैशाख पूर्णिमा तक चलेगा। पूरे वैशाख महीने में दान-पुण्य करने काे विशेष महत्व दिया गया है। ऐसी मान्यता है कि वैशाख के महीने में जब सूर्य की प्रचंड ऊर्जा से पशु-पक्षी, इंसानों का प्यास के मारे कंठ सूखने लगता है।

तेज धूप से सिर तपता है, नंगे पैर चलना मुश्किल होता है। जिस जातक की कुंडली में शनि, मंगल, राहू-केतु का प्रभाव होता है। ग्रह दशा के प्रभाव के कारण जातक संकट के दाैर से गुजरता है, ऐसे में ग्रह दोषों से छुटकारा पाने के लिए जातक को दान-पुण्य करना चाहिए।

ज्योतिषाचार्य डा.दत्तात्रेय होस्केरे के अनुसार सूर्य, जब मेष राशि में विद्यमान होता है, तब सूर्य का ताप बढ़ने लगता है, गर्मी के मारे सभी जीव-जंतु परेशान होने लगते हैं। ऐसे में धूप, गर्मी से राहत देने वाली वस्तुओं का दान करना चाहिए।

ज्योतिषी गणना के अनुसार वैशाख मास में ग्रहों के राजा सूर्य अपनी उच्च राशि में होते हैं और सूर्य जो है वह मेष राशि में होता है। सूर्य के मेष राशि में होने पर दान करने से ग्रह दोषों का दुष्प्रभाव खत्म होता है। यदि मेहनत करने पर भी सफलता न मिले तो दान करने से भाग्य का उदय होता है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!