बिजनेस

सेंसेक्स पहुंचा 60000 के पार, 273 अंकों की बढ़त के साथ 60,158.76 पर खुला

बता दें कि इसी साल 3 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार में 50000 का स्तर पार किया था। ऐसे में सिर्फ 8 महीनों के भीतर शेयर बाजार ने करीब 10000 अंकों की छलांग लगाई है।

न्यूज़ धमाका शेयर बाज़ार ने शुक्रवार को एक नया इतिहास रच दिया है। आज सुबह 338 अंकों की उछाल के साथ बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स ने 60 हजार का आंकड़ा पार पहुंच गया। यह पहला मौका है जब सेंसेक्स ने 60 हजार के आंकड़े को पार किया हो।बता दें कि इसी साल 3 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार में 50000 का स्तर पार किया था। ऐसे में सिर्फ 8 महीनों के भीतर शेयर बाजार ने करीब 10000 अंकों की छलांग लगाई है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला फिलहाल थमने की कोई आशंका नहीं है। क्योंकि विदेशी निवेशकों को ओर से खरीदारी जारी है। ऐसे में निवेशक लॉन्ग टर्म के लिए अच्छे फंडामेंटल वाले शेयरों पर दांव लगा सकते है। बता दें20 कि गुरुवार को सेंसेक्स 958 अंकों की तेजी के साथ 59885 के स्तर पर और निफ्टी 276 अंक की बढ़त के साथ 17823 के स्तर पर बंद हुआ था। नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 100 अंकों की उछाल के साथ रेकॉर्ड 17,923.35 पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के प्रमुख मील के पत्थर

तारीखसेंसेक्स का स्तर
25 जुलाई 19901,007.97
15 जनवरी 19922,020.18
11 अक्टूबर 19995,031.78
07 फरवरी 200610,082.28
11 दिसंबर 2007 20,290.89
26 अप्रैल 201730,133.35
03 जून 2019 40,267.62
03 फरवरी 202150,255.75

आज सेंसेक्स में शामिल 30 में से 18 कंपनियां हरे निशान पर ट्रेड कर रही हैं। लेकिन रिलायंस, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी और टाइटन जैसी दिग्गत कंपनियां लाल निशान पर हैं। सेक्टर्स की बात करें तो मेटल और पावर सेक्टर्स में गिरावट देखी जा रही है। वहीं रियल्टी आईटी और टेलिकॉम जैसे सेक्टर में तेजी दिख रही है। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!