बिजनेसदेश

2022 में उपलब्ध बेहतरीन 5G स्मार्टफोन

देश,न्यूज़ धमाका :- भारत में 5G सर्विस को धूम-धड़ाके के साथ लांच कर दिया गया है और ग्राहकों को अब इस सर्विस को इस्तेमाल करने का इंतजार है क्योंकि अभी यह पूरी तरह से मिलने शुरू नहीं हुई है. आपको बता दें कि 5जी सर्विस का बेहतरीन एक्सपीरियंस लेने के लिए आपके पास एक 5G स्मार्टफोन होना बेहद जरूरी है और अगर आप एक ऐसा ही फोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आज हम आपके लिए मार्केट के सबसे किफायती 5G फोंस लेकर आए हैं जो आपके बजट में आसानी से फ्री रहेंगे.

Realme 9 Pro: ये एक पॉपुलर स्मार्टफोन है जिसे ग्राहक बजट रेंज में खरीद सकते हैं. इसमें 6.6 इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और बात करें अगर प्रोसेसर की तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 5G प्रोसेसर दिया गया है. कीमत की बात करें तो ग्राहक इसे 18,999 रुपये में खरीद सकते हैं.

Oppo K10: ये एक दमदार डिजाइन वाला स्मार्टफोन है जिसमें 6.56 इंच का डिस्प्ले मिलता है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है. इसमें MediaTek Dimensity 810 5G प्रोसेसर मिलता है. स्मार्टफोन में दमदार 5,000mAh की बैटरी और 33W चार्जर मिलता है. इसकी कीमत 16,499 रुपये है. 

Samsung Galaxy M33 5G: ये एक प्रीमियम दिखने वाला स्मार्टफोन है जो हाल ही में लॉन्च हुआ है. इसमें 6.58 इंच का डिस्प्ले मिलती है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है. इसमें ग्राहकों Exynos को 1280 प्रोसेसर मिलता है. इसकी कीमत 16,999 रुपये है. 

Poco X4 Pro 5G: इस स्मार्टफोन में ग्राहकों को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर के साथ ही 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलती है. इसमें 6.67 इंच का 120Hz डिस्प्ले मिलता है. कैमरा की बात करें तो इसके रियर में 64MP प्राइमरी ट्रिपल कैमरा सेटअप और 16MP फ्रंट कैमरा मिलता है जिसकी कीमत 16,999 रुपये है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!