बिजनेसब्रेकिंग न्यूज़

BSE Sensex ने बनाया इतिहास, पहली बार 60,000 के पार

मुंबई न्यूज़ शेयर बाजार में शुक्रवार यानी 24 सितंबर को नया इतिहास बन गया है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के इंडेक्स Sensex ने आज पहली बार 60,000 के पार का लेवल छू लिया है. वैश्विक बाजारों में मजबूती के बीच आज यहां इन्फोसिस और रिलायंस इंडस्ट्रीज़ जैसे बड़े शेयरों में तेजी दर्ज हुई है. इस बढ़त से निफ्टी भी अपने रिकॉर्ड हाई 17,900 के ऊपर पहुंच गया. ओपनिंग में सेंसेक्स ने अधिकतम 427 अंकों की उछाल ली और 60,312.51 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा. वहीं, निफ्टी ने 17,947 का ऑल-टाइम हाई टच किया ओपनिंग में सेंसेक्स 325.71 अंकों या 0.54% की तेजी के साथ 60,211.07 के लेवल पर था. वहीं, निफ्टी में 93.30 अंकों या 0.52% की तेजी दर्ज हुई और इंडेक्स 17,916.30 पर दर्ज किया गया. निफ्टी पर सबसे ज्यादा तेजी आईटी इंडेक्स में -1 फीसदी- दर्ज की गई. वहीं, टाटा मोटर्स, ONGC, इन्फोसिस, विप्रो और L&T भी अच्छी बढ़त पर थे अगर कल की क्लोजिंग पर नजर डालें तो शेयर बाजारों में जोरदार तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 958 अंक उछलकर कल तक के सबसे ऊंचे स्तर पर बंद हुआ. फेडरल रिजर्व के मासिक बांड खरीद कार्यक्रम में कमी लाने के संकेत के बावजूद वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच चौतरफा लिवाली से बाजार में तेजी रही. कारोबारियों के अनुसार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती से भी कारोबारी धारणा को बल मिला. सेंसेक्स 958.03 अंक यानी 1.63 प्रतिशत के उछाल के साथ 59,885.36 अंक पर बंद हुआ. निफ्टी 276.30 अंक यानी 1.57 प्रतिशत उछलकर रिकार्ड 17,822.95 अंक पर बंद हुआ

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!