बिजनेसदेश

ट्विटर के CEO पराग अग्रवाल ने कंपनी के दो बड़े अधिकारियों को हटा दिया पद से,नई नियुक्तियों पर भी लगाई रोक

बिजनेस,न्यूज़ धमाका :- एलन मस्क के ट्विटर खरीदने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर बीते कई दिनों से काफी सुर्खियों में है। अब खबर आई है कि ट्विटर के CEO पराग अग्रवाल ने कंपनी के दो बड़े अधिकारियों को पद से हटा दिया है। इसके अलावा पराग अग्रवाल ने कंपनी में नई भर्तियों पर भी पूरी तरह से रोक लगा दी है।

ट्विटर ने गुरुवार को बताया कि दो वरिष्ठ अधिकारियों को बाहर निकालने की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। इसमें रिसर्च, डिजाइन और इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट को लीड करने वाले जनरल मैनेजर कायवन बेकपोर और राजस्व के महाप्रबंधक ब्रूस फाल्क को पद छोड़ने के लिए कहा गया है।

बेकपोर ने ट्वीट कर बताया है कि ‘सच्चाई यह है कि मैंने ट्विटर छोड़ने की कल्पना कैसे और कब की, और यह मेरा निर्णय नहीं था। पराग ने मुझे यह बताने के बाद जाने के लिए कहा कि वह टीम को एक अलग दिशा में ले जाना चाहता है। उन्होंने ट्विटर के सह-संस्थापक जैक डोर्सी को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद भी कहा।

वहीं दूसरी ओर राजस्व के महाप्रबंधक रहे ब्रूस फाल्क भी Twitter से बीते 5 साल से जुड़े हुए हैं और उन्होंने भी एक ट्वीट के जरिए बताया कि “मैं उन सभी टीमों को धन्यवाद देने के लिए कुछ समय निकालना चाहता था, जिनके साथ मैंने बीते 5 साल में काम किया।

ट्विटर के पुराने कर्मचारियों में बेचैनी

एलन मस्क ने जब से ट्विटर को खरीदा है, तभी से कंपनी के कर्मचारियों में बेचैनी है। दरअसल एलन मस्क अक्सर हैरान करने वाले फैसले लेते हैं और ऐसे में पुराने कर्मचारियों को अपनी नौकरी खतरे में लग रही है। द हैरिस पोल के मुताबिक मस्क द्वारा Twitter के अधिग्रहण के बाद 59 फीसदी अमेरिकी खुश हैं, जबकि ट्विटर के मौजूदा कर्मचारियों को अपनी नौकरी की चिंता सता रही है। कर्मचारियों को लगता है कि एलन मस्क जल्द ही कंपनी में कोई नाटकीय बदलाव कर सकते हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!