देशबिजनेस

जागरण प्रकाशन के प्रधान संपादक संजय गुप्त आईएनएनए के बोर्ड में हुए शामिल

बिजनेस,न्यूज़ धमाका :- इंटरनेशनल न्यूज मीडिया एसोसिएशन के गवर्निंग बोर्ड में पूरी दुनिया की कई जानी मानी मीडिया हस्तियों को शामिल किया है। इसमें भारत से जागरण प्रकाशन के प्रधान संपादक संजय गुप्त को भी बोर्ड का मेंबर बनाया गया है। गौरतलब है कि संजय गुप्त 2025 तक प्रसार भारती बोर्ड के सदस्य भी हैं। INMA की हाल ही में न्यू यार्क में हुई वार्षिक बैठक में गैनेट मीडिया की अध्यक्ष और USA Today की प्रकाशक मारिबेल पेरेज वेड्सवर्थ को एसोसिएशन का प्रेसिडेंट चुना गया है। मारिबेल पेरेज वेड्सवर्थ साल 2024 तक INMA की अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में काम करेंगी। इसी बैठक में बेल्जियम स्थित मीडियाहुइस के CEO गर्ट येसेबार्ट को उपाध्यक्ष के पद के लिए चुना गया है। और वह 2024-2026 के दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में काम करेंगे।

इनमा के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में 30 सदस्य

आपको बता दें कि इनमा के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में 30 मेंबर होते है। इंटरनेशनल न्यूज मीडिया एसोसिएशन के 83 देशों में 20 हजार से अधिक सदस्य हैं। यह संस्था ऑनलाइन और ऑफलाइन सम्मेलनों, मास्टर क्लासेस और वेबिनार के जरिये प्रोफेशनल ट्रेनिंग आयोजित करता है।

INMA में ये हस्तियां भी शामिल

– बेल्जियम स्थित मीडियाहुइस के CEO गर्ट येसेबार्ट पहले उपाध्यक्ष बने है और ये 2024-2026 में एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में काम करेंगे।

दक्षिण अफ्रीका में स्वतंत्र समाचार पत्रों के लिए अफ्रीका कम्युनिटी मीडिया के CEO सैंडी नौडे को 3 साल के कार्यकाल के लिए एक बार फिर से कोषाध्यक्ष के पद के लिए चुन लिया गया है।

– डेमियन एल्स 2 साल के लिए पूर्व अध्यक्ष के रूप में एसोसिएशन की कार्यकारी समिति में काम करेंगे। बीते 3 वर्षों में न्यूज कॉर्प और INMA अध्यक्ष के लिए ट्रांसफॉर्मेशन के वैश्विक प्रमुख थे।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!