बिजनेसदेश

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी और निवेशकों को एक झटके में 6.27 लाख करोड़

बिजनेस,न्यूज़ धमाका :- आज शेयर बाजार में काफी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार का दिन भारतीय शेयर बाजार के लिए ब्लैक फ्राइडे साबित हुआ है। कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच दोनों सूचकांक तेज गिरावट के साथ खुले हैं। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स इंडेक्स जहां एक तरफ 736 अंक की गिरावट के साथ 54,966 पर खुला, वहीं दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी इंडेक्स 231 अंक की गिरावट के साथ 16,452 स्तर पर खुला।

अधिकांश शेयर लाल निशान पर खुले

जैसे ही शेयर बाजार खुल तो करीब 387 शेयरों में तेजी आई है, 1643 शेयरों में गिरावट आई है और 78 शेयरों में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया। फिलहाल सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूट चुका है। वहीं एक दिन पहले कारोबारी सत्र मामूली बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुआ था। 517 अंक ऊपर खुलने के बाद सेंसेक्स आखिरकार 33 अंक की बढ़त के साथ 55,702 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 157 अंक की बढ़त के साथ कारोबार करना शुरू किया था, लेकिन कारोबार के अंत में यह महज 5 अंक पर पहुंचकर बंद हुआ था।

बुधवार को भी शेयर बाजार में आई थी गिरावटबुधवार को भी शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी और निवेशकों को एक झटके में 6.27 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था। गौरतलब है कि बुधवार को शेयर बाजार में मामूली बढ़त के साथ कारोबार शुरू हुआ था, लेकिन RBI की अचानक हुई बैठक और रेपो रेट में 40 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी के फैसले के बाद बाजार में अचानक से अफरा-तफरी मच गई और 30 शेयरों में तेजी आई।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!