छत्तीसगढबिलासपुर

कोनी के आवास में नालियों में भर रहा पानी, बीमारी फैलने का भी खतरा,निस्तारी की समस्या बढ़ी

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :- बिलासपुर के गाव कोनी स्थित बाम्बे अटल आवास में गलत डिजाइन से नाली बनाने के कारण गंदे पानी का बहाव नहीं हो रहा है। इसके कारण गंदा पानी नाली में जमा हो रहा है। आवास के सामने पानी फैल रहा है। गंदगी से वहां रहने वाले लोग परेशान हो रहे हैं।

जगह-जगह से नाली मिट्टी व कचरे से पट गई है। नगर निगम के कर्मचारी भी सफाई करने नहीं आते हैं। ऐसे में स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पार्षद से लेकर कमिश्नर तक शिकायत कर चुके हैं। लेकिन नाली को ठीक नहीं कराई जा रही है।

कोनी स्थित बाम्बे अटल आवास में करीब तीन हजार लोग निवास करते हैं। यहां समस्याओं का अंबार है। निगम प्रशासन ने अटल आवास बनाया। लेकिन नाली को गलत डिजाइन से बना दिया है। घरों से निकलने वाला गंदे पानी नाली में जमा हो रहा है। नाली बहकर दूसरे तरफ नहीं जा रहा है। यह समस्या कई सालों से बरकरार है।

सालों से गंदे पानी जमा होने के कारण नाली गंदगी से बजबजा रही है। मच्छर पैदा हो रहे हैं। दिनभर दुर्गंध से रहवासी बीमार पड़ने लगे हैं। स्थानीय रहवासी राकेश कुमार ने बताया कि यहां सबसे बड़ी समस्या नाली की है।

नाली को गलत डिजाइन से तो बनाया ही गया साथ में गुणवत्ता भी खराब है। इसके चलते नाली जगह-जगह से टूट गई है। सफाई नहीं होने के कारण कचरे व मिट्टी से पट गई है। इसका खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है। जगह-जगह चैंबर जाम हो गया है। गंदा पानी चैंबर से ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहता रहता है।

निगम से चैंबर साफ करने के लिए गाड़ी बुलाते हैं लेकिन आज-कल करते हुए कर्मचारी नहीं पहुंचते हैं। यहां आए दिन चैंबर जाम होने की स्थिति निर्मित होती रहती है। वार्ड पार्षद को बोलने के बावजूद कोई फायदा नहीं मिलता है। वार्ड पार्षद नाली के लिए ध्यान नहीं दे रहे हैं।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!