बिलासपुरछत्तीसगढ

सात हाथियों का दल बेलगहना पहुंचा वन परिक्षेत्र,अब वन अमला कोटवार की मदद से कराया जा रहा ग्रामीण क्षेत्र में मुनादी,खोंगसरा के आसपास हाथियों की धमक की खबर से गांव में मचाया हड़कंप  

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :-बिलासपुर में सात हाथियों का दल बेलगहना वन परिक्षेत्र पहुंच गया है।आज की सुबह सोनपुरी के बहरानार में किसानों के खेत में सब्जी व धान की फसल को रौंद दिया। इससे ग्रामीणों में निराशा हैं और दहशत का माहौल भी है। सूचना मिलते ही वन अमले के अलावा बेलगहना चौकी के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।

दल एक खेत में डटा हुआ है। हालांकि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। पर इस तरह की स्थिति बन सकती है। इसलिए वन अमला अब कोटवार की मदद से मुनादी करा रहा है। ताकि ग्रामीण सचेत रहे हैं और गांव बाहर या जंगल की तरफ न निकले।

ये हाथी अचानकमार टाइगर रिजर्व की तरफ से आए हैं। सात हाथियों के इस दल को सबसे पहले गुरुवार को देखा गया। खोंगसरा के आसपास हाथियों की धमक की खबर से गांव में हड़कंप मच गया। सभी एक – दूसरे को इसकी जानकारी देते रहे। हालांकि किसी तरह घटना नहीं होने से ग्रामीण राहत महसूस कर रहे हैं।

उन्हें लगा की जंगल के रास्ते यहां तक पहुंचे हैं। देर रात तक लौट जाएंगे। लेकिन दल नहीं लौटा और सोनपुरी के आसपास पहुंचकर फसल को रौंद दिया। जिस ग्रामीण का खेत है, उसने फसल को हालत वन विभाग को दी। जिसके बाद वन अमला मौके पर पहुंचा। चूंकि हाथियों को खदेड़ने या नजदीक जाने से मनाही है, इसलिए वनकर्मी दूर से निगरानी रखे हुए हैं।

उनके पीछे ग्रामीणों की भीड़ भी है। वन अमला बार- बार यह समझाने का प्रयास कर रहा है कि संपत्ति की हानि पर विभाग की ओर से मुआवजा मिल जाएगा, लेकिन जनहानि नहीं होनी चाहिए। इसके लिए ग्रामीणों को सचेत रहना होगा। कोटवार भी मुनादी कर गांव- गांव में बता रहा है कि हाथी इस क्षेत्र में पहुंच गया है।

इसलिए शाम ढलने के बाद घर से बाहर न निकले। जंगल की तरफ भी जाने से मना किया। ग्रामीण विभाग की बात तो मान रहे हैं पर इस बार को लेकर नाराज है कि इनसे बचाव का विभाग के पास न तो कोई योजना है और न ही संसाधन। जब तक इस क्षेत्र में हाथी रहेंगे, ग्रामीणों को दहशत में दिन गुजारनी पड़ेगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!