
ग्वालियर न्यूज़ धमाका // ग्वालियर शहर में स्वच्छता के प्रति जनजागरुकता लाने औऱ जन-जन को स्वच्छता अभियान में भागीदार बनाने के उददेश्य से ग्वालियर नगर निगम ने स्वच्छता प्रोत्साहन अभियान सोमवार से शुरू करने जा रही है। इसके अंतर्गत शहर में किसी भी गली, मोहल्ले, मुख्य मार्ग,कॉलोनी में कचरे के ढेर का फोटो औऱ उस स्थान का सही नाम पता एसबीएम सेल के व्हॉटसप नम्बर पर भेजने वाले के नम्बर पर फोन पे, गूगल पे या पेटीएम के माध्यम से तत्काल 51 रुपए प्रोत्साहन के रुप में भेजे जाएंगे। वहीं संबंधित वार्ड के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी या डब्ल्यूएचओ के वेतन से 101 रुपए की वसूली की जाएगी।





