छतरपुरमध्यप्रदेश

MP : दो बस आपस में टकराई , 80 यात्री घायल

छतरपुर न्यूज़ धमाका /// जिले के गुलगंज थाना क्षेत्र के पुल के पास सड़क दुर्घटना हो गई। पुल के ऊपर दो बसों में सीधी टक्कर से बस में सवार लगभग 80 यात्री घायल हो गए। घायलों को उपचारार्थ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ALSO READ : पाकिस्तान का ड्रोन पंजाब में घुसा , BSF ने निशाना बनाकर मार गिराया

जानकारी के अनुसार डीडीएम कंपनी की यात्री बस और खरे कंपनी की यात्री बस पहले निकलने के चक्कर में पुल में घुस गई और पुल सकरा होने के कारण सीधी टक्कर हो गई जिससे दोनों बस में सवार लगभग 70 से 80 यात्री घायल हो गए। खरे कंपनी की बस टीकमगढ़ और डीडीएम कंपनी की बस यात्रियों को लेकर दमोह जा रही थी। बस में महिला-पुरुष यात्री के अलावा बच्चे भी सवार थे। सामने की सीट पर बैठे बच्चों को ज्यादा चोट पहुंची है।

सभी घायल यात्रियों को जिला अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना की सूचना पर गुलगंज पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बताया जाता है कि दोनों बस की रफ्तार बहुत अधिक थी। चालकों की लापरवाही से यह दुर्घटना घटित हुई है। यह भी बताया जाता है कि बस में क्षमता से अधिक सवारी बैठाई गई थी। फिलहाल पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!