भाटापाराछत्तीसगढ

कुदरत के करिश्में के सामने साइंस भी छोटा पड़ गया, 2 सिर और 6 पैर वाले बछड़े की मौत

भाटापारा,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के ग्राम मोपर में कहते हैं न कुदरत का ​करिश्मा ही अलग होता है। कुदरत के करिश्मों के सामने साइंस भी छोटा पड़ता है। कई बार ऐसी घटनाएं सामने आ जाती है, जिसे सांइस भी साबित नहीं कर पाती। ऐसी ही एक घटना छत्तीसगढ़ के भाटापारा से सामने आई है, जहां भैंस ने ऐसे बछड़े को जन्म दिया है जो चर्चा का विषय बन गया है। बताया जा रहा है कि इस बछड़े को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी है।

मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक ,ग्राम मोपर में भैंस ने जिस बछड़े को जन्म दिया है उसके 2 सिर व 6 पैर हैं। गांव में जैसे ही इस अजीबोगरीब बछड़े के पैदा होने की खबर लगी, ग्रामीण देखने के लिए उमड़ पड़े हैं। वहीं, ग्रामीण बछड़े पर नारियल और पैसे भी चढ़ा रहे हैं। हालांकि जन्म के कुछ देर बाद ही बछड़े ने प्राण त्याग दिए।

बता दें कि आज से कुछ साल पहले हरियाणा में भी ऐसी घटना हुई थी। हरियाणा के नारनौल में पांच मुंह वाले बछड़े का जन्म हुआ था। सबसे हैरत की बात ये थी कि ये बछड़ा जब दूध पीता है तो उसके पांचों मुंह खुल जाते थे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!