
रायपुर न्यूज़ धमाका /// विधानसभा स्थित सरकारी निर्माणधीन बिल्डिंग के चौकीदार की निर्मम हत्या .चौकीदार गांव से नौकरी की तलाश में 2 दिन पहले ही रायपुर आया था गरियाबंद फिंगेश्वर निवासी टुकेश यादव (27 वर्ष) 2 दिन पहले ही नौकरी की तलाश में रायपुर आया था। युवक की बरदीहा विहार स्थित प्रयास फाउंडेशन के निर्माणाधीन हॉस्टल में सुरक्षा गार्ड के रूप में नौकरी लगी थी। टुकेश अपने एक साथी के साथ वही कमरे में रह रहा था। लेकिन बीती रात पैसों के लेन-देन के विवाद को लेकर टुकेश के साथ ने उसकी जमकर पिटाई की, और फिर उसके सर पर पत्थर से हमला कर दिया। जिससे युवक टुकेश की मौके पर ही मौत हो गई। हत्यारे ने अपने जुर्म के साक्ष्य छुपाने के लिए मृतक को बिल्डिंग के तीसरे माले से नीचे फेंक दिया शव को मार्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इस पूरे मामले में मृतक के साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है

