जगदलपुरछत्तीसगढ

IPS अंकिता शर्मा मां दंतेश्वरी के भजनों पर नाचीं , साथ जवान भी झूमे

जगदलपुर न्यूज़ धमाका /// IPS अंकिता शर्मा समेत अन्य बड़े अफसर भी मां दंतेश्वरी के जस गीतों में झूम उठे . 75 दिनों तक चलने वाले विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा में सभी रस्मों की अदायगी के समय भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। खुद बस्तर IG सुंदरराज पी व SP जितेंद्र सिंह मीणा समेत अन्य कई बड़े अफसर ड्यूटी में लगे हुए हैं। अफसरों ने कहा कि, मां दंतेश्वरी के प्रति उनकी बड़ी आस्था है। माता सबकी रक्षा करतीं हैं।गुरुवार की आधी रात मावली परघाव की रस्म अदायगी की गई। इस समय भी पुलिस ने तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी। मावली परघाव रस्म को देखने व माता के दर्शन करने हजारों भक्त पहुंचे थे। जगदलपुर की IPS अंकिता शर्मा समेत पुलिस के कई बड़े अफसर ड्यूटी कर रहे थे। इस बीच मां दंतेश्वरी और मावली के मिलन की रस्म अदा की जा रही थी। उस वक्त डीजे में मां दंतेश्वरी के जस गीत झुपत-झुपत बजने लगा। एक तरफ जहां श्रद्धालु इन गीतों में अपने पैर थिरकाए तो वहीं पुलिस के अफसर भी अपने आप को रोक नहीं पाए। बता दे की बस्तर दशहरा में पुलिस की भूमिका अहम होती है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!