नई दिल्ली

सिंघु बॉर्डर पर हत्या मामले में आरोपी की आज कोर्ट में पेशी, राकेश टिकैत – इससे आंदोलन पर नहीं पड़ेगा कोई असर

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// सिंघु बॉर्डर पर बैरिकेड से लटके मिले शव के बाद यहां हलचल बढ़ गई है। अब इस मामले में आंदोलन पर सवाल खड़े हो गए है। एक तरफ जहां बीजेपी ने किसान आंदोलन पर निशाना साधा है तो वहीं दिल्ली के सिंघु बॉर्डर में एक व्यक्ति के शव मिलने पर किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि जिस व्यक्ति ने हत्या कि उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और पुलिस ने उसे गिरफ़्तार कर लिया है। इसमें और कौन लोग शामिल थे, वह अब जांच का विषय है। इसका आंदोलन पर असर नहीं पड़ेगा।

टिकैत ने घटना पर दुख जताते हुए कहा था कि जो भी सच होगा, वह पुलिस की जांच में सामने आ जाएगा। किसान आंदोलन का हत्या से लेना-देना नहीं है। हालांकि इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की जा चुकी है। मृतक की पहचान लखबीर सिंह के रूप में हई है। वहीं आरोपी की पहचान निहंग सरवजीत सिंह के रूप में हुई है। इसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दें कि इस पूरी घटना की जिम्मेदारी निहंग समूह निर्वेर खालसा-उड़ना दल ने ली है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!