बिलासपुरछत्तीसगढ

कारोबारी ने मकान को बनाया पटाखा गोदाम : पुलिस ने पटाखे जब्त किए की कार्यवाही

बिलासपुर न्यूज़ धमाका /// सरकंडा स्थित राजकिशोर नगर के व्यापारी ने रिहायशी इलाके में पटाखा गोदाम बनाया है। जहां पटाखों का अवैध भंडारण किया गया है। इस पर पुलिस ने एक मकान की जांच की। जहां बड़े पैमाने में पटाखे मिले। पुलिस पटाखों को जब्त कर राजकिशोर नगर तुलसी आवास निवासी व्यापारी 31 वर्षीय रिजवान मेमन को पकड़कर थाने ले गई। पटाखों की बिक्री व भंडारण करने के लिए एसडीएम से अनुमति लेना पड़ता है। दुकान या गोदाम की जगहों का निरीक्षण करने के बाद ही एसडीएम पटाखा दुकान के लिए अनुमति देते हैं। अनुमति के साथ पटाखों के भंडारण करने की क्षमता भी तय की जाती है, लेकिन, लाइसेंस की आड़ में व्यापारी क्षमता से अधिक पटाखों का भंडारण कर रख लेते हैं। शहर के बड़े पटाखा व्यापारी सदरबाजार, जूनीलाइन, गांधी चौक, जूना बिलासपुर, ज्वाली पुल सहित रिहायशी क्षेत्रों में दुकान संचालित कर रहे हैं। आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!