जांजगीरछत्तीसगढ

सड़क हादसाः तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने एक ही परिवार के 3 लोगों को रौंदा, परिजनों ने की 3 करोड़ रुपए मुआवजे की मांग

जांजगीर न्यूज़ धमाका //  जिले में सोमवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ है. हादसे में कैप्सूल वाहन ने तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. मौके पर ही तीनों की मौत हो गई. तीनों मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं. हादसे के बाद गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया है.

बता दें कि घटना शिवनारायण थाना क्षेत्र के रहौद की है. जहां कैप्सूल वाहन की चपेट में  आने से बाइक सवार दंपत्ति और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई है. मृतकों की पहचान कीर्तिबाई भैना, परमेश्वर भैना, ओमेश्वर भैना निवासी रिंगनी गांव के रूप में हुई

जानकारी के अनुसार तीनों बाइक से रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे. उसी दौरान हादसा हुआ. हादसे के बाद वाहन चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया. वाहन चालक ने घटनास्थल से करीब 20 किलोमीटर दूर ग्राम पकरिया में गाड़ी छोड़कर फरार हो गया.

घटना के बाद गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया है. मौके पर पुलिस बल मौजूद हैं. ग्रामीणों को पुलिस समझाने की कोशिश कर रही है. वहीं गुस्साए परिजनों ने मुआवजे के साथ आरोपी के गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. फिलहाल पुलिस आरोपी वाहन चालक के तलाश कर रही है.

उपपुलिस अधीक्षक निकोलस खलखो ने बताया कि मृतक एक ही परिवार के हैं. घटना के बाद वाहन को ग्राम पकरिया के पास बरामद किया गया है. वाहन चालक की तलाश की जा रही है. मौके पर परिजन और ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया है. परिवार के लोगों ने प्रत्येक मृतक के लिए 1 करोड़ रुपए मुआवजे के साथ आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है. फिलहाल परिजनों और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की जा रही है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!