रायपुरछत्तीसगढ

धर्मांतरण मामले में धार्मिक गुरू से मारपीट करने वाले दोनो कार्यकर्ताओं की रिहाई

रायपुर न्यूज़ 5 सितंबर को पुरानी बस्ती थाने में धर्मांतरण कराने के आरोप को ले कर धर्म गुरु की पिटाई कर दी गई थी. थाने के अंदर पिटाई करने के बाद गैर जमानती धाराओं के तहत पुलिस ने भजपाइयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी. जिसमें से पांच कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. इसके बाद जिला कोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था  धर्मांतरण मामले में धार्मिक गुरू की पिटाई मामले में आरोपी भाजपा कार्यकर्ताओं को हाईकोर्ट से रिहाई दी गई है. रिहाई के बाद सीधे दोनों कार्यकर्ता एकात्म परिसर पहुंचे. जहां भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं का भव्य स्वागत किया है. धर्मांतरण के मामले को लेकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की गई. इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा नेता मौजूद रहे.रिहा होने के बाद कार्यकर्ता मनीष साहू ने बताया कि धर्म की रक्षा के लिए फिर जेल जाना पड़े तो वह तैयार हैं. आगे भी हम इसी तरह धर्म की रक्षा के लिए लड़ते रहेंगे

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!