दिल्लीदेश

दिल्‍ली पुलिस पर फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है

दिल्ली न्यूज़ दिल्ली पुलिस के ऊपर फायरिंग करने वाले दो बदमाशों को दिल्ली पुलिस ने देर रात गिरफ्तार किया है. यह मामला सिविल लाइंस थाना इलाके का है. दोनों आरोपियों में से एक का नाम जावेद और दूसरे का नाम सलीम है. एक मामले में जब पुलिस दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए पहुंची तो दोनों ने पुलिस पर फायर कर दिया था. इनमें से एक आरोपी ऐसा है, जो पहले भी पुलिस पर फायरिंग कर चुका है दिल्ली पुलिस को जानकारी थी कि जावेद कुछ मवेशियों को लेकर बाड़ा इलाके में ठिकाने लगाने के लिए ला रहा है. जिसके बाद पुलिस ने वहां पर ट्रैप लगाया रात करीब 1:30 बजे जावेद अपने एक साथी सलीम के साथ स्कूटी पर वहां पहुंचा हालांकि उस वक्त उसके साथ मवेशी नहीं थे, लेकिन जब पुलिस ने उसको रोकने के लिए कहा तो उन बदमाशों ने पुलिस की टीम पर फायरिंग कर दी. इन बदमाशों ने पुलिस के ऊपर करीब 3 राउंड फायरिंग की थी.  पुलिस ने बताया कि आरोपी जावेद का पुलिस पर फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड रहा है. जावेद 2014 में बहादुरगढ़ में पुलिस के ऊपर फायरिंग करने का भी आरोपी है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!